इटावा औरैया, मई 31 -- बकेवर। महासिंहपुरा गांव में ससुराल आए एक युवक की जड़ी-बूटी खाने के बाद हालत बिगड़ गई। औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के केशमपुरा गांव निवासी संदीप कुमार पुत्र राजकिशोर शनिवार को अपनी ससुराल महासिंहपुरा आया था। संदीप ने बताया कि रात में पत्नी प्रियंका से कहासुनी और विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी दौरान उसकी सास सीमा ने उसे जड़ी-बूटी खिलाई। रविवार सुबह उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। दामाद की हालत खराब होते देख ससुर अनिल कुमार उसे निजी वाहन से 50 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- कुंदरकी में पत्नी से विवाद के बाद पति ने पिया कीटनाशक,गंभीर डॉक्टर ने बताया कि युवक बेहोशी की हालत मे...