ससुरालीजनों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
कन्नौज, मई 14 -- छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर निवासी ज्योति पत्नी नागेंद्र सिंह ने ससुरालीजनों पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता के अनुसार 12 मई की सुबह उसके ससुर लालमन, सास आशा देवी, जेठ नवल किशोर, नीलेश तथा ननद निशा उसके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ-साथ उसके भाई विशनू के साथ भी मारपीट कर दी। घटना में ज्योति के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीडि़ता ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.