ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा
लखनऊ, अगस्त 29 -- मोहनलालगंज। राजाखेड़ा में 13 अगस्त को युवती की मौत के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। राजखेड़ा के प्रमोद उर्फ लवकुश की पत्नी गीतादेवी की करंट लगने से मौत हो गई थी। ससुरालीजनों ने पंखे में करंट आने से मौत होने की बात कही थी। मृतका के असोहा मदारीखेड़ा निवासी पिता राम गुलाम ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए पति, ससुर हरीलाल व सास ने बेटी की करंट लगाकर हत्या की है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.