कन्नौज, अप्रैल 17 -- ससुरालीजनों ने एक विवाहिता को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिलपई निवासी खुशबू पत्नी मनोज ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 15 अप्रैल को समय करीब 10 बजे रात में उसके पति मनोज पुत्र वीरेन्द्र व ससुर वीरेन्द्र पुत्र बाबूराम ने गाली गलौज करके मारा पीटा। जब उसकी बहन कंचन पुत्री गोविन्द सिंह ग्राम बस्तीपुर्वा, ककवन (कानपुर) ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी मारा पीटा और जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करके वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.