फिरोजाबाद, जुलाई 12 -- थाना रसूलपुर क्षेत्र में एक विवाहिता को अतिरिक्त दहेज में बाइक न लाने पर ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। कई महीने से मायके में रह रही विवाहिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि ससुरालीजन उसे झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। थाना रसूलपुर चौकी गेट छतरी वाला कुआं रसूलपुर की निवासी 25 वर्षीय रुकईया का निकाह फरवरी 2022 में मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ आगाज के साथ हुआ था। विवाहिता का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन कम दहेज बता कर शुरू से ताने देते रहे। इस दौरान एक बेटा भी पैदा हो गया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: विवाहिता को ससुराल से निकाला, रिपोर्ट दर्ज ससुरालीजनों का उत्पीड़न बढ़ने पर रुकईया के पिता ने थाने में शिकायत की तो ससुरालीजनों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए राजीनामा ...