बाराबंकी, अप्रैल 12 -- बाराबंकी। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को शादी के नौ माह में ही मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता मायके में रह रही है। पीड़िता का आरोप है कि एक दिन ससुरालीजन मायके आए ओर दहेज में प्लॉट की मांग की। मना करने पर विपक्षी लोगों ने मारापीटा और गला दबा कर हत्या का प्रयास किया। शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए। पीड़िता ने महिला थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। हैदरगढ़ थाना के पोखरा गांव निवासी रेखा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी एक मार्च 2025 को आशुतोष त्यागी पुत्र राजाराम निवासी गंगापुर संसारा पोस्ट बीजापुर थाना- हैदरगढ के साथ हुई थी। पिता ने शादी में दहेज आदि दिया था। शादी के बाद ससुरालीजन एक प्लॉट की डिमांड करने लगे। लेकिन समझा बुझा कर मामला शांत करा दिया गया।...