फिरोजाबाद, जुलाई 27 -- नारखी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह घर के बंटवारे को चल रही पंचायत में ससुरालीजनों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। सिर, हाथ-पैर में चोट लगने से दामाद सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामपुर कटेलिया निवासी आमिर पुत्र राज मोहम्मद की छह साल पूर्व शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव कंथरी निवासी अबरीन से शादी हुई थी। सोमवार सुबह आमिर के घर भाइयों के बंटवारे को लेकर पंचायत हो रही थी। उसी दौरान आमिर के ससुरालीजन पहुंच गए। उनका आमिर और उसके परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। आमिर के साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। सिर, हाथ-पैर में चोट लगने से आमिर, उसकी बहन सितारा, भाई इस्लाम और वाहिद खां घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले...