फिरोजाबाद, अप्रैल 12 -- पत्नी से विवाद के बाद पत्नी के मायके जाने पर अपने ससुरालीजनों को डराने के लिए एक युवक चाकू लेकर घूम रहा था। इसे थाना खैरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी के पास से चाकू भी बरामद हुआ है। थाना खैरगढ़ के उपनिरीक्षक पवन कुमार हमराहों के साथ में गश्त पर थे। नगला घनश्याम के लिए जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध के होने की जानकारी पर मौके पर दबिश दी। पुलिस को देख एक व्यक्ति तेजी से चलने लगा तो उन्होंने उसे पकड़ कर तलाशी ली। उसके पास से चाकू बरामद हुआ। युवक ने पुलिस पूछताछ में कहा कि उसका उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया तथा ससुराल वाले पत्नी को अपने साथ ले गए हैं। वह ससुरालीजनों को डराने के लिए चाकू रख कर घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.