ससुरालियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
कौशाम्बी, जून 24 -- सैनी थाना क्षेत्र के रूपनारायणपुर गांव की सीमा देवी पत्नी अजय पटेल ने बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर, नंद व पति दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर आए दिन उसको परेशान करते हैं। गाली-गलौज करते हुए पिटाई की जाती है। पीड़ित महिला ने बुधवार को मामले की शिकायत पुलिस से की है। सैनी इंस्पेक्टर त्रिलोकीनाथ पांडेय ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। यह भी पढ़ें- दहेज में 25 लाख न मिलने पर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप, मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.