इटावा औरैया, जुलाई 9 -- इटावा। शहर की महिला ने अपने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न व अश्लील वीडियो बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रह है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि उसकी शादी 21 फरवरी 2006 को कानपुर नगर निवासी युवक से हुई थी। शादी में उसके पिता ने करीब 58 लाख रुपये खर्च किए, जिसमें नकद 30 लाख रुपये, करीब 12 लाख रुपये की कार और अन्य समारोहों का खर्च शामिल था। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू हो गई। मांग पूरी न करने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकियां दी गईं। पति पर अश्लील वीडियो बनाने का दबाव डालने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...