कानपुर, मई 1 -- कल्याणपुर। आवास विकास तीन निवासी महिला ने ससुरालियों पर दहेज में दस लाख की मांग पूरी न होने पर मारपीट व घर से निकालने का आरोप लगाया। महिला के मुताबिक, शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान पति ने जबरन दवा खिला कर उसका गर्भपात करा दिया। इतना ही नहीं दोबारा गर्भवती होने पर उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान पेट में चोट लग जाने पर उसका दोबारा गर्भपात हो गया। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...