ससुरालियों पर मारपीट का आरोप, केस दर्ज
मुरादाबाद, सितम्बर 12 -- बिलारी। रुस्तम नगर सहसपुर निवासी विवाहिता ने कोतवाली में तहरीर देकर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी अलीगढ़ निवासी फैजान पुत्र नौशाद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था और घर से दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाता था। आरोप है कि 28 अगस्त को ससुराल पक्ष के सभी लोग उसके मायके रुस्तम नगर सहसपुर पहुंचे। वहां जबरन एक स्टांप पर उसका अंगूठा लगवा लिया और उसके साथ मारपीट की। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति फैजान समेत सास सीमा, ससुर नौशाद, देवर शारिक व मोनिश और ननद सोनम, अंजुम व मुस्कान आदि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.