ससुरालियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप
रुद्रपुर, सितम्बर 21 -- पंतनगर। विवि परिसर निवासी एक युवती का विवाह कुछ समय पूर्व किच्छा के युवक से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही उसका पति और ससुराली उससे मारपीट कर उसका मानसिक उत्पीड़न करने लगे। विरोध पर उसे जान-माल की धमकी दी जाती है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पति सहित ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। कोतवाल नंदन सिंह रावत ने बताया कि मामले में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.