मुजफ्फर नगर, जून 2 -- थाना सिविल लाइन क्षेत्र के पंचशील कालोनी में सास समेत तीन महिलाओं को गोली मारने के मामले में आरोपी दामाद के माता पिता को सेशन कोर्ट ने सशर्त अंतरिम जमानत दी है। कोर्ट ने अंतरिम जमानत देते हुए कहा कि दोनों विवेचना में पुलिस को सहयोग करेगे और कोर्ट को बगैर अवगत कराए देश से बाहर नही जाएगे। मोहल्ला पंचशील कालोनी निवासी राधिका मित्तल की शादी वर्ष 2012 में अनंत विजय मित्तल निवासी देहरादून के साथ हुई थी। दोनों पति पत्नी के विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। पिछले काफी समय से राधिका मित्तल अपने मायके में रह रही है। 25 मई को अनंत विजय मित्तल अपने बेटे यंशराज मित्तल को लेकर ससुराल में उसका बर्थडे मानने के लिए आया था। विवाद होने पर अनंत विजय मित्तल ने लाईसेंसी रिवाल्वर से अपनी सास क्षमा मित्तल,चचिया सास सविता मित्तल व पत्नी की भाभी ...