नोएडा, नवम्बर 22 -- नोएडा। पति की मौत के बाद ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज कराया है। महिला को दहेज लाने के लिए भी बाध्य किया जा रहा है। पुलिस नामजद आरोपियों से पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। निठारी गांव में रहने वाली अनुसूचित जाति की महिला ने बताया उसका प्रेम विवाह सामान्य वर्ग के युवक के साथ हुआ है। महिला का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे शादी के बाद बेरहमी से पीटा। उसे भूखा रखा गया और रात में घर से बाहर निकाल दिया गया। पड़ोसियों की दखल के कारण कई बार उसकी जान बची। ससुराल वालों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप है। जेठ कई बार अकेला पाकर यौन उत्पीड़न की कोशिश करता है। ससुराल वालों ने महिला को धमकी दी अगर उसने पुलिस से शिकायत की तो उसकी आपत्तिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.