ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप
उन्नाव, जून 18 -- बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के बेहटा भवानी गांव निवासी प्रज्ञा पांडे पुत्री शैलेश ने कोतवाली में तहरीर देकर पति, जेठ, नंदोई के ऊपर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। प्रज्ञा पांडे ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी शादी 24 नवंबर 2025 को शुभम तिवारी पुत्र कमलेश निवासी मेथीटीकुर थाना माखी के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही पति शुभम, जेठ आशुतोष, ननद शिखा दीक्षित व नंदोई मनीष दीक्षित द्वारा एयर कंडीशन तथा कैश की लगातार मांग की जाती रही। दहेज की मांग पूरी न होने पर इन लोगों द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए 25 अप्रैल 2026 को मारपीट धमकी देकर घर से निकाल दिया। 7 जून 2026 को बातचीत के बाद भी उन्हें जेवर आदि वापस नहीं दिए गए। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.