अयोध्या, मई 11 -- मवई। मवई क्षेत्र के नेवाजपुर गांव में फंदे से लटकी मिली निर्मला की मौत के मामले में उसके पिता शिवप्रसाद ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मवई थाना क्षेत्र के तालगांव निवासी शिवप्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि दामाद राकेश कुमार का अपने भाई की पत्नी से अवैध संबंध था, जिसको लेकर आए दिन विवाद होता था। आरोप है कि पति, सास और देवरानी मिलकर उनकी पुत्री को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। शनिवार को भी मारपीट की गई थी। पिता ने पुत्री की मौत के लिए ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...