शामली, अप्रैल 7 -- थानाभवन। ग्राम सालहा खेड़ी जिला मुजफ्फरनगर निवासी शिखा पुत्री प्रहलाद सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन प्रीति ने उसकी शादी अपने ससुराल के गांव यारपुर में 10 फरवरी 2026 को नेगपाल पुत्र समंदर निवासी यारपुर से कराई गई थी। शुरुआती दिनों में सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पति ने रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल की मांग कर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। तहरीर में बताया गया कि जब उसका पति बाहर काम पर गया हुआ था होली के अगले दिन उसका जेठ नीरज पुत्र समंदर रात को सोते समय कमरे में घुस आया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने यह बात पति को बताई तो उसने भी उसके साथ मारपीट की, जबकि ससुराल वालों ने उसके साथ घरेलू हिंसा कर मामले को दबाने का दबाव बनाया। पीड़िता के विरोध करने पर लग...