हमीरपुर, जनवरी 13 -- भरुआ सुमेरपुर। शादी के महज पांच माह बाद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराललियों ने नवविवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। नवविवाहिता के पिता ने पति सहित आधा दर्जन ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। थानाक्षेत्र के टेढा गांव निवासी सुखराम वर्मा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपनी पुत्री रंजना देवी की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ थानाक्षेत्र के कैथी गांव निवासी अभिजीत के साथ एक मार्च 25 को की थी। शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर, देवर आदि कम दहेज लाने का ताना देकर पुत्री को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे और अतिरिक्त दहेज में दो लाख नगद तथा एक सोने की जंजीर की मांग करने लगे। पांच माह पूर्व पति अभिजीत, ससुर जुग्गीलाल, सास दुखिया, देवर अविनाश, अभिषेक, अभिनव ने एक राय होकर पुत्री को जमकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.