कौशाम्बी, अप्रैल 5 -- सैनी थाना क्षेत्र के निंदूरा गांव में ब्याही एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कायम कराया है। पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। फतेहपुर जिले के अलीपुरजीता थाना क्षेत्र के बरवा गांव की अनीशा देवी पुत्री रामकेश ने बताया कि उसका विवाद निंदूरा निवासी राजकुमार से हुआ था। आरोप है कि 29 मार्च 2026 को ससुरालियों ने बेरहमी से पीटा। इस दौरान 50 हजार रुपये नकद, सोने की चेन और बुलेट बाइक की मांग की। साथ ही घर से भी भगा दिया। पीड़िता के माता-पिता समझौते के लिए गए तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई की। पिटाई से पीड़िता को गंभीर चोटें आई हैं। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति राजकुमार, सास सुल्ला देवी, ससुर अमरनाथ, नंद गुड़िया देवी व चचिया ससुर केशन के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है...