ससुरालियों पर अत्याचार का मामला दर्ज
श्रावस्ती, अगस्त 16 -- जमुनहा। पीड़िता के अनुसार उसका निकाह 19 अप्रैल 2024 को हुआ था। निकाह बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि जब वह शौच के लिए बाहर निकली तो उसके जेठ ने गलत नियत से उसे दबोच लिया और खींचने का प्रयास किया। शोर मचाने पर जब परिजन आए तो उल्टा पीड़िता को ही प्रताड़ित किया गया। इसकी शिकायत पर आये बातचीत के लिए आए पीड़िता के भाई पर लाठी-डंडों से हमला कर उसके भाई का पैर तोड़ दिया। इसके बाद अब पीड़िता से बाइक व नकदी की मांग की जाने लगी। पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन ससुराल वालों ने उसे अपना दूध पिलाने से रोका और डिब्बे का दूध पिला दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। अब पीड़िता को घर से निकालने व दूसरी शादी करने की धमकियां दी गई है। एसपी राहुल भाटी के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.