पीलीभीत, मार्च 13 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम चककटिया निवासी नजमा ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी शादी 10 वर्ष पूर्व गांव के नाजिम पुत्र छोटे के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के पति नाजिम, ससुर छोटे, सास चंदा, देवर शब्बू दहेज में 50 हजार रुपए नगद की मांग करने लगे। उसके मना करने पर ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। 6 मार्च 2026 को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसको ससुराल से निकाल दिया। मारपीट में वह घायल भी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...