पीलीभीत, मार्च 6 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम न्यूरिया खुर्द निवासी सुशील कुमार पुत्र रामपाल यादव ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी शादी थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम खंडेपुर निवासी सपना देवी से वर्ष 2020 में हुई थी। उसकी पत्नी हर साल होली पर अपने मायके चली जाती है। उसने इस बार होली घर पर ही मनाने के लिए कहा, इस बात से नाराज होकर उसकी पत्नी ने अपने मायके फोन कर दिया। एक मार्च को रात दस बजे मायके पक्ष के सुरेश, विशाल, ऊषा देवी, रघुवीर लाल उसके घर पर आ गए। आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट की। उसको बचाने आई उसके भाई राहुल की पत्नी रचना देवी के साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसकी पत्नी और बच्चों को लेकर चले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...