नोएडा, अगस्त 19 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-24 थाने में एक महिला ने कोर्ट के आदेश पर शादी के 19 वर्ष बाद ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, हत्या के प्रयास और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी उस पर मायके की पूरी संपत्ति उनके नाम करने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-22 स्थित चौड़ा रघुनाथपुर गांव निवासी शगुन शर्मा ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उनका विवाह वर्ष 2007 में राजस्थान के ब्यावर निवासी शिवम शर्मा से हुआ था। शादी में परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। आरोप है कि इसके बावजूद शादी के तुरंत बाद पति, ससुर और ससुराल पक्ष के अन्य लोग अतिरिक्त दहेज के लिए मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता का आरो...