हल्द्वानी, जून 15 -- हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र की एक महिला को उसके पति और ससुरालियों ने बेरहमी से पीट दिया। मारपीट में महिला के गुप्तांग सहित शरीर के आठ अंगों पर गहरी चोट आई है। मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूलरूप से बेरीनाग और हाल लामाचौड़ क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि पिथौरागढ़ निवासी व्यक्ति के साथ 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी। आरोप लगाया कि पिछले एक साल से उसके पति के अलावा देवर व ननद लगातार परेशान कर रहे हैं। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और बदसलूकी की जाती है। प्रताड़ना से परेशान होकर महिला अपने ननिहाल आ गई है। एसओ मुखानी दिनेश जोशी ने बताया कि मामले में पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.