बरेली, जून 16 -- मीरगंज। मंडनपुर की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पिता ने ससुरालवालों पर पुत्री से मारपीट कर जहर देने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंचे मायके वालों से आरोपियों के परिवार की महिलाओं ने मारपीट की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मंडनपुर निवासी हेमवती पत्नी रामेश्वर की जहरीले पदार्थ के सेवन से शनिवार को बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र के अस्पताल में मौत हो गई थी। रविवार को मृतका के मायके वालों के पहुंचने पर हंगामा हुआ। कुछ लोगों ने समझा बुझाकर महिला का अंतिम संस्कार करा दिया था। मृतका के पिता ने पुत्री की हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी。 यह भी पढ़ें- महिला की संदिग्ध हालत में जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई मौतपरिवार का बयान पिता वेदप्रकाश ने प...