बुलंदशहर, मई 28 -- बीते रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता तनु गोयल का शव फंदे से लटका मिला था। मामले में सामने आया है कि मृतका तनु गोयल के पति मोहित गोयल के नगर निवासी एक गैर समुदाय की महिला के साथ अवैध संबंध थे, जिसको लेकर दोनों में विवाद होता रहता था। वहीं, ससुरालजन मृतका तनु गोयल को आत्महत्या करने के लिए उकसाते थे। मृतका तनु के भाई हर्ष गुप्ता ने एसपी के आदेश से रिपोर्ट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उन्होंने अपनी बहन तनु गोयल की शादी 22 नवंबर 2015 को नगर निवासी मोहित गोयल के साथ की थी। उसकी बहन के तीन बच्चे पुत्री भूमि (8) व पुत्र अंश गोयल (6) पुत्री सृष्टि (2) है। जो वर्तमान में मोहित गोयल के पास है। उसने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसके बहनोई मोहित गोयल के कस्बे की ही गैर समुदाय महिला रूखसार से अवैध सम्बन्ध...