मुरादाबाद, जुलाई 21 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पति और ससुरालियों पर जबरन गर्भपात कराने और करंट लगाकर मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला के दिल्ली रोड पाल कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 5 दिसंबर 2025 को हरियाणा के गुरुग्राम निवासी विवेक कुमार पाल से हुई थी। पीड़िता के अनुसार जब वह दो माह की गर्भवती हुई तो पति और ससुरालियों ने मिलकर जबरन गर्भपात कराने की कोशिश की। मना करने पर मारपीट कर कई बार बिजली का करंट लगाकर जान से मारने का भी प्रयास किया। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति विवेक कुमार पाल, सास कृष्णा देवी, ससुर देवेंद्र सिंह, नननद मनीषा, नंदोई आशीष, चचिया ससुर...