ससुरालियों ने गर्भवती को बेरहमी से पीटा, भ्रूण नष्ट
कौशाम्बी, अगस्त 20 -- पइंसा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर वारी गांव निवासी एक महिला की ससुरालियों ने बेरहमी से पिटाई की। इससे उसके गर्भ में रहा ढाई माह का भ्रूण नष्ट हो गया। मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहम्मदपुर वारी गांव निवासी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि परिजनों ने उसको अलग कर दिया है। अब वह पत्नी सोनम देवी के साथ रहता है। पीड़ित के मुताबिक, परिवार वाले आए दिन गाली-गलौज करते हुए पिटाई करते हैं। छह अगस्त को भी उन लोगों ने पत्नी सोनम की पिटाई की थी। इसके बाद 15 अगस्त को पत्नी को बेरहमी से पीट दिया। रक्तश्राव बंद नहीं होने पर डॉक्टर ने सोनम का अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। अल्ट्रासाउंड कराया गया तो पता चला कि सोनम के पेट में रहा ढाई महीने का भ्रूण नष्ट हो गया है। परेशान पीड़ित ने घटना की शिकायत एसपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.