फिरोजाबाद, अप्रैल 19 -- फिरोजाबाद, थाना उत्तर में विवाहिता द्वारा जहर खाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ मृतका के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया है। 15 साल पहले हुई शादी के बाद से ही आरोपियों द्वारा मृतका का उत्पीड़न किया जा रहा था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। थाना उत्तर में विपिन पुत्र रवींद्र निवासी कोटला मोहल्ला थाना दक्षिण ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी बहन प्राची की शादी 15 साल पहले रिंकू पुत्र महीपाल निवासी मोहल्ला गंज थाना उत्तर के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसकी बहन को पति रिंकू, ससुर महीपाल, सास गुड्डी देवी, जेठ मोनू मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते थे। यह भी पढ़ें- जौनपुर के पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न में केस आएदिन उसकी बहन के साथ गाली गलौज और मारपीट करते थे।विपिन का आरोप है कि ...