गंगापार, जून 14 -- ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता एसीपी मेजा कार्यालय पहुंच आपबीती बताते हुए ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। कहा कि ससुरालियों की प्रताड़ना से आजिज आकर उसके पति ने जब खुदकुशी कर ली तो वह इन्हीं ससुरलियों की वजह से पति का अन्तिम दर्शन नहीं कर पाई। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए उत्पीड़न व पति करता था अप्राकृतिक कृत्य, घर से निकालाशादी के प्रारम्भिक दिन तहरीर के मुताबिक पैतिहा हनुमान गंज थाना कोरांव निवासी मो शाहिद ने अपनी बेटी साबरून निशा की शादी सद्दाम हुसैन उर्फ सुल्तान निवासी मड़ार थाना मांडा के साथ वर्ष भर पहले 18 अप्रैल वर्ष 2025 में मुस्लिम धर्म के अनुसार कर रखी थी। निकाह के समय अपने हैसियत के मुताबिक पिता ने दान दहेज देकर विदा किया। कुछ दिन पति को छोड़ ससुराल के अन्य लोग दहेज में सामान कम मिलने की बात कह कर परेशान कर...