हमीरपुर, जनवरी 2 -- हमीरपुर, संवाददाता। घरेलू विवाद की वजह से ससुरालियों के हाथों पीटे गए एक युवक की इलाज के दौरान प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के पिता का आरोप है कि उसके पुत्र को उसकी पत्नी की शह पर ससुरालियों ने बीते नवंबर माह में बुरी तरह से मारापीटा था। पेट में चोट लगने की वजह से पस पड़ गया था। जिसकी बुधवार रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि पुलिस का कहना है कि युवक की मौत बीमारी की वजह से हुई है। मौत के कारणों को जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। थाना कुरारा के इंद्रपुरी गांव निवासी 25 वर्षीय अखिलेश पुत्र ब्रजलाल निषाद की सदर कोतवाली के केसरिया का डेरा में शादी हुई है। पिता ब्रजलाल ने बताया कि 26 नवंबर 25 की रात उसके पुत्र को उसकी साली और साढ़ू ने पत्नी की शह पर बुरी तरह से मारापीटा था। अखिलेश ने दूसरे दिन कोतवाली ...