फिरोजाबाद, मई 15 -- उत्तर थाना क्षेत्र में ससुराल वालों की पिटाई से आहत ई-रिक्शा चालक ने गुरुवार रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम कराने के लिए मोर्चरी भिजवाया। सुदामा नगर निवासी 28 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र पप्पू ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार रात वह एलानी नगर अपनी ससुराल से घर वापस लौटा। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया, जबकि पिता और मां आंगन में सो गए। देर रात उसने कमरे में लगे पंखे के कुंदे से गले में रस्सी का फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। जिथाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि ई-रिक्शा चालक ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर के आधार पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...