मेरठ, जून 23 -- ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक युवती के परिजनों ने उसकी ससुराल पहुंचकर दामाद और उसके परिवार की पिटाई कर दी। इससे आहत युवक ने देर रात फांसी लगा जान दे दी। जानकारी के मुताबिक माधवपुरम के अंबेडकर नगर निवासी राहुल ने रविवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार के लोगों ने बताया कि राहुल का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को राहुल की ससुराल से 8-10 लोग उनके घर पर पहुंचे। जहां उन्होंने राहुल के साथ ही उसकी मां, भाई और भाभी को भी जमकर पीटा। इस घटना के बाद से ही राहुल तनाव में था। परिजनों का आरोप है कि इस घटना से आहत राहुल ने फांसी लगाकर जान दे दी। उधर, ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी राजेश काम्बोज ने बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से कोई भी तहरीर नहीं आई है...