गंगापार, अप्रैल 18 -- दो दिन पूर्व अखरी शाहपुर में विवाहिता की हुई मौत में सुसर, पति व दो देवर के खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल दीन दयाल सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व 16 अप्रैल की शाम को अखरी शाहपुर गांव निवासी जितेन्द्र कुमार उर्फ साहिल की पत्नी ज्योति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जानकारी पर मायके पक्ष के लोग मेजा थाने पहुंच गए। दिवंगत के पिता शिव बहादुर निवासी इब्राहिमपुर संत रविदास नगर भदोही ने तहरीर दे बताया कि बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। यह भी पढ़ें- नवविवाहिता की मौत, पति सहित तीन पर दहेज हत्या का केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.