प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 9 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के पूरे खुशई निवासी प्रेम शंकर भट्ट की बेटी प्रीती की शादी प्रयागराज के सिविल लाइन आनंद विहार निवासी सुधीर भट्ट के साथ हुई थी। उसे एक बेटा भी है। आरोप है कि ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे तो वह बेटे को लेकर मायके चली आई। बाद में लोग फोन कर धमकी देने लगे। पीड़िता ने मामले में पति सुधीर भट्ट, कृष्णचंद, सुशील कुमार और माधुरी देवी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...