गिरडीह, फरवरी 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंदवरिया गांव में 19 वर्षीया मनीषा खातून की मौत के मामले में मुफस्सिल थाना में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह प्राथमिकी मृतका मनीषा के मामा अलगुन्दा निवासी मो हुसैन अंसारी की शिकायत पर दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में मृतका के पति आशिक अंसारी, ससुर सलीम अंसारी, सास नैसरा खातुन एवं ननद अशियाना खातुन को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। प्राथमिकी में शादी के 15 दिनों बाद ही दहेज में अपाची बाइक की मांग को लेकर मनीषा को उसके ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाया गया है। कहा गया है कि ससुराल वाले दहेज में अपाची की बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर जान मारने की धमकी दी जाती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...