सहरसा, मई 10 -- सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के सिसई अगवानपुर में विवाहिता मौत मामले में मृतक के पिता बनगांव निवासी भागवत मिश्री ने ससुरालवालों के खिलाफ गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया है। पिता के फर्द बयान पर सदर थाना में मृतक रितु कुमारी के पति गुडडु सुतिहार, ससुर रामचन्द्र सुतिहार, सास रीता देवी, रंधीर सुतिहार, रितु देवी, शकंर सुतिहार, खुशखु देवी आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है और कारवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...