बागपत, मार्च 27 -- दाहा। मिलाना गांव में ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए उसकी नाक की हड्डी तोड़ दी। मारपीट में महिला की सौतन ने भी ससुरालियों का साथ दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर महिला के पति, उसकी दूसरी पत्नी और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पलड़ा गांव निवासी गुलिस्ता ने दोघट थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसके पति आस महोम्मद निवासी मिलाना ने शादी के कुछ दिनों बाद ही पुरबालियान थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर निवासी मुस्कार के साथ दूसरी शादी कर ली थी। अब ससुरालिये उसे जबरन घर से निकालना चाहते है। आए दिन वे उसके साथ मारपीट करते है। गत 23 मार्च की शाम वह घर पर थी। तभी उसके पति आस मोहम्मद, ससुर असगर व सौतन मुस्कान निवासी गांव मिलाना ने मारपीट की। जिसमें उसकी नाक व हाथ की हड्डी भी टूट गई। पुलिस ने घायल महिला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.