ससमय टीकाकरण से ही रुकेंगी जानलेवा बीमारियां
किशनगंज, जून 20 -- किशनगंज। जिले में आशा कार्यकर्ता, एएनएम, आंगनबाड़ी सेविकाएं और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लाभार्थियों की पहचान, परामर्श और टीकाकरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। नियमित मॉनिटरिंग, सत्रों का आयोजन और सामुदायिक जागरूकता अभियान यह सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी बच्चा जीवनरक्षक टीकों से वंचित न रह जाए। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने कहा कि जब अधिक से अधिक बच्चे टीकाकरण से आच्छादित होते हैं, तब केवल व्यक्तिगत सुरक्षा ही नहीं बल्कि पूरे समुदाय की प्रतिरक्षा भी मजबूत होती है। इससे संक्रामक रोगों का प्रसार कम होता है और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की भी अप्रत्यक्ष रूप से सुरक्षा होती है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सभी आवश्यक टीके नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.