ससमय काम नहीं करने के कारण एनएस इंफ्रा से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश
पलामू, जून 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कार्य में अपेक्षाकृत प्रगति नहीं रहने के कारण एनएस इंफ्रा नामक संवेदक कंपनी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया है। साथ ही जलापूर्ति एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करने की हिदायत देते हुए कहा कि कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने और योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त अपने कार्यालय कक्ष से शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उपायुक्त ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति की स्थिति, जलापूर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.