देवघर, जनवरी 31 -- देवघर,प्रतिनिधि। विकास भवन के सभागार में शुक्रवार को उप विकास आयुक्त देवघर पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में जिला में पेंशन से संबंधित मामलों के निराकरण एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से पेंशन अदालत (पेंशन लोक अदालत) पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें महालेखाकार कार्यालय के अधिकारी, विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी/कार्यालय प्रधान, कर्मचारी एवं संबंधित शाखाओं के प्रतिनिधि, बैंक अधिकारी शामिल हुए। पेंशन अदालत के दौरान डीडीसी ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महालेखाकार कार्यालय की ओर से आयोजित पेंशन अदालत समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और लाभकारी है। उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिया कि पेंशन से संबंधित लंबित सभी मामल...