रांची, अप्रैल 9 -- इटकी, प्रतिनिधि। पीएम आवास के लाभुक एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू नहीं करेंगे तो उनसे राशि की रिकवरी की जाएगी। गुरुवार को कुंदी पंचायत सचिवालय में बीडीओ मो. अनीश ने लाभुकों और पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया। उन्होंने लाभुकों को चेतावनी देते हुए कहा कि आवास निर्माण के लिए राशि का भुगतान किया जा चुका है, लेकिन लंबा समय बीतने के बावजूद अधिकांश लाभुकों ने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। खासकर कुंदी पंचायत में लापरवाही के मामले सामने आए हैं। बीडीओ ने सभी लाभुकों को निर्धारित समयसीमा के भीतर आवास निर्माण पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि प्रखंड में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 999 लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित किया गया है। इनमें से 415 लाभुक लिंटर स्तर तक निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.