मेरठ, जनवरी 6 -- सरधना। तहसील सरधना में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 41 शिकायतें दर्ज की गईं, मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण ही हो सका। एसडीएम और सीओ ने ही लोगों की शिकायतें सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय से शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद और पैमाइश से संबंधित मामले, राजस्व अभिलेखों में त्रुटियां, बिजली बिलों की गड़बड़ी, जलनिकासी और नालों की सफाई, पेयजल आपूर्ति, ग्राम पंचायत स्तर पर अनियमितताएं, सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने की शिकायतें शामिल रहीं। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने कहा कि सभी शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान में कोई लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.