ससंघ के साथ हुआ जैन मुनियों का मंगल प्रवेश, किया गया स्वागत
इटावा औरैया, जून 27 -- जसवंतनगर, संवाददाता। इटावा से विहार करते हुए गौरव आचार्य सौभाग्य सागर महाराज व आचार्य सुरत्न सागर महाराज ससंघ का जसवंतनगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ।
गुरुदेव की अगवानी गुरुदेव की अगवानी सकल दिगंबर जैन समाज ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ की। भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पहुंचने पर अभिषेक एवं शांतिधारा के बाद मंगलमय प्रवचन सभा को संबोधित करते हुए बाल ब्रह्मचारी राहुल भैया ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के मन में निरंतर मुनि बनने की भावना बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संग्रह का नाम जीवन नहीं, बल्कि अपरिग्रह का नाम ही वास्तविक जीवन है। उन्होंने त्याग, संयम और सादगी के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
आचार्य सुरत्न सागर महाराज की बातें आचार्य सुरत्न सागर महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा कि जिनवाणी शाश्वत एवं सत्य है। वर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.