लातेहार, मार्च 28 -- बारियातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बारियातू में शनिवार को सत्र 2025 -26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम कक्षावार प्रकाशित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष राजीव कुमार, समिति सदस्य सत्येंद्र प्रसाद, पुरुषोत्तम शर्मा, प्रधानाचार्य जीतेन्द्र राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। अतिथि परिचय प्रधानाचार्य राम ने करवाते हुए उपस्थित अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। परीक्षा प्रमुख आचार्य शशि कुमार सिंह ने कक्षा अरुण से सप्तम तक का परीक्षा परिणाम की घोषणा की। विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने भैया बहनों को उज्जवल भविष्य की कामना की आशीर्वाद देते हुए सभी को अगले कक्षा में मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। सत्येन्द्र प्रसाद ने भैया एवं बहनों के ऊपर घर पर भी...