सिमडेगा, अप्रैल 20 -- बानो, प्रतिनिधि। विवेकानन्द शिशु विद्या मंदिर उवि लचरागढ़ के कक्षा नवम बोर्ड का परीक्षा परिणाम रहा। वनवासी कल्याण केंद्र की शैक्षिक इकाई श्रीहरि वनवासी विकास समिति, झारखंड द्वारा संचालित जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर उच्च विद्यालय, लचरागढ़ ने शैक्षणिक क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा प्रकाशित नवम बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो संस्था के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। इस वर्ष कक्षा नवम बोर्ड की परीक्षा में कुल 77 भैया-बहन सम्मिलित हुए थे। और गौरवपूर्ण बात यह है कि सभी 77 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। प्राचार्य राजेंद्र साहू ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, आचार्य...