बोकारो, मई 11 -- फुसरो। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्टाफ क्वार्टर ढोरी में अभिभावक गोष्ठी की गई। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय और अभिभावक के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना था। इसके माध्यम से भैया बहनों की पढ़ाई अनुशासन और प्रगति की जानकारी दी गई। अभिभावकों को बच्चों की कमजोरियों और अच्छाईयों के बारे में बताया गया। प्रधानाचार्य परमानन्द सिंह ने कहा कि भैया बहनों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय और अभिभावक मिलकर प्रयत्न करे तभी सर्वागीण विकास में सहायता मिलेगी। अभिभावकों के सुझावों से विद्यालय को नई दिशा मिलती है। वरिष्ठ आचार्या रेणू सिंह ने कहा कि इस प्रकार की बैठक से भैया बहनों में आत्मविश्वास और जिम्मेदारी बढ़ती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...