सिमडेगा, मार्च 22 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सलडेगा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रविवार को नवीन आचार्यों हेतु साक्षात्कार सम्पन्न हुआ। वनवासी कल्याण केंद्र झारखण्ड की शैक्षिक इकाई श्रीहरि वनवासी विकास समिति झारखण्ड द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नवीन आचार्यों के चयन हेतु साक्षात्कार प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। विभिन्न विषयों के लिए पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को इस साक्षात्कार में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया गया। साक्षात्कार प्रक्रिया में प्रांत शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे, संजेश मोहन ठाकुर, समिति के अध्यक्ष हनुमान बोंदिया, रामकृष्ण महतो, प्रधानाचार्य जितेंद्र पाठक ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों का गहन एवं निष्पक्ष मूल्यांकन किया। जिससे योग्य एवं प्रतिभाशाली आचार्यों का चयन स...