सिमडेगा, अप्रैल 15 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के केतुंगाधाम स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने महाभारत, रामायण तथा रामचरितमानस से जुड़े प्रसंगों को सरल एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सुकरा केरकेट्टा ने अपने संबोधन में वाचन दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुस्तकें हमारे जीवन की सच्ची मार्गदर्शक होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन पढ़ने की आदत विकसित करने का संदेश दिया और कहा कि शिक्षा ही वह आधार है, जो व्यक्ति को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाती है। शिक्षकों ने उनके जीवन, संघर्ष और भारतीय संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।- यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.